भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक,सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक सम्पन्न, ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान दास चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र धवन, प्रदेश युवा मोर्चा प्रवक्ता अरुण शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी तथा नितिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक सुखराम चौधरी ने बैठक में कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से जनता निराश है। उन्होंने दिल्ली में ‘एस के-3’ से जुड़े कार्यों को लेकर लिए गए निर्णयों पर भी सवाल उठाते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है तथा सरकार को जनहित सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहकर जनसमस्याओं को मजबूती से उठाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं। युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान दास चौधरी ने कहा कि युवा मोर्चा की पूरी टीम मंडल और विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा मंडल में बूथ स्तर पर युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि मंडल के 39 बूथों पर “वन बूथ, टेन यूथ” की टीम गठित कर दी गई है। अब युवा मोर्चा बूथ स्तर पर युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेगी और संगठन विस्तार को गति देगी। मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर और हितेन्द्र धवन ने भी युवाओं को अनुशासन, सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी तथा नितिन शर्मा ने भी अपने विचार रखे। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान दास चौधरी ने कहा कि युवा मोर्चा टीम मंडल के साथ और विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।युवा मोर्चा मंडल में बूथ स्तर पर युवाओ को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करेगी और पार्टी को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मंडल के 39 बूथों पर वन बूथ टेन यूथ की टीम गढ़ित कर दी गई है अब युवा मोर्चा बूथ स्तर पर युवाओ से संवाद करेगी। परिचय बैठक में पाँवटा मंडल महामंत्री तरनजीत सिंह गिल,एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार,युवा मोर्चा महामंत्री नीरज चौहान,अमरजीत सिंह,हितेंद्र चौधरी,दीपांशु राणा,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव कक्कड़,राहुल पुंडीर,अनुज शर्मा,कुलदीप सिंह,युवा मोर्चा सचिव तरुण बंसल,बलजीत गनारू,बलबीर सिंह,मुकेश चौधरी सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

संबंधित पोस्ट

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close