हिमाचल सदन और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग:- सुधीर शर्मा

हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित प्रतिनिधि आरडीजी (Revenue Deficit Grant) की मांग करने गए थे या किसी और उद्देश्य से, क्योंकि घटनाक्रम ने कई शंकाएं खड़ी कर दी हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली गया था, जहां कांग्रेस आलाकमान नेताओं से आरडीजी के मुद्दे पर चर्चा की जानी थी। ऐसे समय में इस तरह की कार्रवाई होना कई सवालों को जन्म देता है और “दाल में कुछ काला है” जैसी स्थिति प्रतीत होती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है और पूरे मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस “आग में घी डालने” का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के बयानबाजी करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है और यह “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” जैसी स्थिति पैदा कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है, इसलिए इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close