बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

हिमवंती मीडिया/शिमला 
बाहरा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिक्षा और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ बनाने, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए प्रभावी नशा-निवारण उपायों, तथा समाज में निवारक जागरूकता को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। माननीय राज्यपाल श्री शुक्ल जी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में मजबूत एवं व्यवस्थित अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सामाजिक चुनौतियों का समाधान वैज्ञानिक और प्रमाण-आधारित दृष्टिकोण से किया जा सके।
राज्यपाल ने ड्रग्स, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य तथा नशा-निवारण जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता को आज की प्रमुख आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ जीवनशैली और युवाओं में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपेक्षा की कि वे शोध, जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने कहा कि माननीय राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा के दूरदर्शी विज़न के अनुरूप है। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र-निर्माण से जुड़ी पहलों के प्रति बाहरा विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close