पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026दृ27 के लिए खुदरा आबकारी शराब ठेकों तथा प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा। ई-नीलामी इकाई-वार आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए मान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना आवश्यक होगा। केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही स्वीकार की जाएंगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings