हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश से सेवानिवृत्त पीटीआई कौशल कुमार अग्रवाल का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह घर में ही कुछ दिन पूर्व गिर गये थे जिससे उन्हें काफी चोटें आई थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधु, नाती पोते एवं सगे सम्बन्धियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। कौशल कुमार अग्रवाल मिलनसार, मेहनती एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनि थे।
दिवंगत की अन्तिम यात्रा उनके निज निवास स्थान से शुरू होकर पांवटा के स्वर्गधाम में पहुँचेगी जहाँ दोपहर 1:30 बजे उन्हें मुखाग्नि दी जायेगी। हिमवंती परिवार की ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
GIPHY App Key not set. Please check settings