हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
यमुना करुणा संस्था रोटरी और सखी के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में संजीवनी लाइफ बियॉन्ड कैंसर की सदस्य मंजू शर्मा ने लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कैंसर के बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें शिविर में आए लोगों को बताई। उन्होंने बताया कि अल्कोहल का सेवन कम करें या बंद करें।तंबाकू का सेवन न करें अच्छा खाना खाए और वजन को नियंत्रित रखें।
उन्होंने बताया कि नियमित जांच करवाएं, जैसे कि स्तन कैंसर के लिए मैमोग्राफी, गर्भाशय ग्रीवा के लिए पैप स्मीयर, और कोलोन कैंसर के लिए कोलोनोस्कोपी। उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षणों को पहचानें, जैसे कि थकान, वजन घटाना, खून की उल्टी, गांठ, या घाव जो ठीक न हो कैंसर का पता चल जाए, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए और उनकी की सलाह लें। संजीवनी लाइफ बियॉन्ड कैंसर की सदस्य मंजू शर्मा ने बताया कि वो अब तक वो चार सेशन कर चुकी हैं और अब वे कैंसर से ग्रसित मरीजों की मदद करने के लिए सक्षम हैं। उनका कहना है कि वे सिविल अस्पताल में डॉक्टर पीयूष तिवारी के साथ बैठकर मरीजों को मोटिवेट करती हैं और कैंसर के बारे में जागरूक करती हैं।
GIPHY App Key not set. Please check settings