हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र ने सांसद सुरेश कश्यप को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय विद्यालय शीघ्र शुरू करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि जब तक विद्यालय का नई जगह भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक सीमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, राजबन (पांवटा साहिब) के अंतर्गत जहां 2002 तक केंद्रीय विद्यालय चलता था, वहां पर कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। इस भवन में लगभग 35 कमरे और 2 बड़े खेल के मैदान हैं। इसके अलावा, संगठन ने सीएसडी और ईसीएचएस की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।

पांवटा साहिब में लगभग 8 वर्ष पूर्व मोबाइल सीएसडी कैंटीन आती थी, लेकिन यह सुविधा बंद होने से आश्रित लोगों को परेशानी हो रही है। संगठन ने भूतपूर्व सैनिक आराम गृह के निजीकरण की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई है और मांग की है कि इसे सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सुचारू रूप से चलाया जाए। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप के साथ स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक बलदेव तोमर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र के संरक्षक कैप्टन (रि०) डॉ एसपी खेड़ा, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, कानूनी सलाहकार विरेंद्र सिंह चौहान, दिवान सिंह, मामराज चौहान, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, संतराम चौहान, जय सिंह, सुखविंदर सिंह, हाकम सिंह, चमैल नेगी, देवेंद्र नेगी, सुनील चौहान, अब्दुल हमीद, कैसर सिंह के अलावा कई लोग मौजूद रहे।