हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
आर.टी.आई. एक्टिविस्ट फैडरेशन पांवटा साहिब की बैठक चतर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि नगर पालिका द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी की अपील उपमंडलाधिकारी पांवटा को की गई थी जिसमें बिन्दु नं. 4 और 5 की जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। अतः इसकी द्वितीय अपील चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर धर्मशाला को की जाए। बैठक में यह भी तय हुआ कि पांवटा साहिब में एन. एच पर वाई प्वाईंट से बद्रीपुर चौक तक जो फुटपाथ बने हैं उन पर अनावश्यक ठेले वाले तथा दो पहिया व चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं जिसके कारण पैदल चलने वालों को असुविधा होती है तथा अनहोनी का भी डर बना रहता है। इसके अलावा सतोन वाली गाड़िया नाहन वाले डिवाइडर पर खड़ी हो जाती हैं जिस कारण नाहन जाने वाली गाड़ियां बाधित हो जाती हैं। इसके लिए अधिशाषी अभियन्ता pwd को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए तथा उसकी एक प्रति एसडीएम पांवटा तथा डीएसपी पांवटा को भी दी जाए।
बैठक में यह भी तय हुआ कि नवादा से भूपपुर तक जो पहले नहर बनाई गई थी वह सिंचाई के लिए उपयुक्त होती थी। उसके कितने भाग में अंडरग्राउंड पाईप डाले गए हैं और कितनी सिंचाई हो रही है। यह भी पाया गया कि लोगों द्वारा इस नहर पर अधिक्रमण किया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता आईपीएच से इस बारे में ब्यौरा लिया जाए तथा प्रतिलिपि मुख्य अभियन्ता आईपीएच शिमला को की जाए। इस बैठक में अध्यक्ष चतर सिंह, उपाध्यक्ष टी.सी. गुप्ता, महासचिव विजय कुमार, को-ऑर्डिनेटर अरविन्द गोयल तथा सदस्य एन.डी.सरीन, सरिता गर्ग, मिल्ला राम, हरशरण शर्मा व एस. एस. गुप्ता शामिल हुए।
