हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

किड्स पैराडाइज स्कूल में बॉलीवुड क्रिसमस कार्निवाल मनाया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर चारुल गोयल ने किया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस क्रिसमस कार्निवल के दिन  बच्चों के लिए बॉलीवुड थीम रखी गई जिसमें सभी बच्चे अपने-अपने पसंद के किरदार पहनकर आए थे। इस दिन स्कूल में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए, जिनमें फ्रेस जूस, सेंडविच भेलपुरी, पॉपकॉर्न, थे। इस दौरान बच्चों को अन्य प्रकार की गेम्स भी करवाई गई और तीन लक्की ड्रॉ निकले। जिसमें सेंटा क्लोज ने पर्ची निकाली और उन पर्ची में कृति काव्य और आरुषि का नाम निकला। कुछ बच्चों के मिक्की माउस और सेंटा क्लॉज भी बनाए जिन्होंने खूब डांस किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए। मिक्की माउस डोरेमॉन और सेंटा क्लोज इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।