हिमवंती मीडिया/माजरा(रवीना)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माजरा में इस वर्ष का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “भीम हिमाचल और पड़ोसी राज्य सांस्कृतिक धरोहर” रखी गई थी, जिसके तहत विद्यालय की छात्र‑छात्राओं ने विभिन्न पड़ोसी राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षा उपनिर्देशक (उच्च) डॉ. हिमेद्र चंद बाली रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि राजीव ठाकूर, सुश्री रीता गुप्ता रही। स्कूल प्रधानाचार्या ऋतु भारद्वाज ने विद्यालय परिवार और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं ने वन्दे मातरम्, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का अभिवादन किया। प्रधानाचार्या ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुई जिसमें उत्तराखंड का गढ़वाली नृत्य, कश्मीरी नृत्य,हरियाणवी नृत्य भांगड़ा कव्वाली नशा मुक्ति पर एक एकांकी आदि। कक्षा 6 से 12 तक के कई छात्रों को शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

सम्मानित छात्रों में कक्षा 6 के साहिल कार्तिक, जैनब राव; कक्षा 7 की ब्यूटी यादव, जीनत, शिवांशी; कक्षा 8 की खुशी, अलिहाना, जेबा; कक्षा 9 की स्नेहा, रागिनी पाल, शानवी शर्मा; कक्षा 10 की शिखा सैनी, मुस्कान, अंशिका; कक्षा 11 (कला) की रूचि, वंदना, यामिनी; कक्षा 11 (वाणिज्य) की प्रीति, खुशबू, रोशनी; कक्षा 11 (विज्ञान) की नंदनी शर्मा; कक्षा 12 (आर्ट्स) के मोहम्मद अली, दिशा, अर्शदीप कौर; कक्षा 12 (वाणिज्य) के ध्रुविका, कृष्णा, प्रियांश; कक्षा 12 (विज्ञान) के वंश, आसिफा, मीनाक्षी आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में चयनित ज्योति, नैना, यामिनी, तनिषा, ईशा, रवीना, कशिश, मुस्कान, माही शर्मा, रिया, शिखा को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय हॉकी में हर्ष, दिव्यांशु; जिला स्तरीय हॉकी में भूपेंद्र, दीक्षित को पुरस्कार मिला। बेस्ट NSS वालंटियर अफसाना, उस्मान। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आलिया, हीना, खुशी, सोफिया, सिमरन, अवंतिका, जैनब, एलिजा को सम्मानित किया गया। शरद महोत्सव में आसमा, सानिया, जीनत; वीरगाथा एक्टिविटी में स्क्रीन, जेबा; बेस्ट स्काउट एवं गाइड सलमान, जेबा; राजभाषा हिंदी पखवाड़ा में अफसाना, भावना, कृतिका, रुचि आदि को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि के आशीर्वाद और सभी मेधावी छात्रों को बधाई देने के साथ हुआ।