मानपुर देवड़ा स्कूल के विद्यार्थियों का खेलों ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राज्य स्तर तक शानदार प्रदर्शन: मनीष टंडन

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विजेता खिलाड़ी, विद्यालय का समस्त स्टाफ, एसएमसी एवं पंचायत सदस्य और प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी छात्र और छात्राओं का अभिनंदन किया साथ ही अपना आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मनीष टंडन ने बताया की इस वर्ष विभिन्न खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 46 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें अंडर 14 आयु वर्ग के छात्रों ने जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय के आठ छात्रों विक्की, कार्तिक, कृष्णा, सुनील, शिवम, अब्दुल कादिर, योगेश्वर, और विवेक का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ी छात्रों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया व राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया । अंडर 14 आयु वर्ग की छात्राओं ने जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विद्यालय की 9 खिलाड़ी छात्राओं दिव्यांशी, अंकिता, कविता, वैशाली, आशु, कृतिका,काजल, महक और शिवानी का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ी छात्राओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्राओं की अंडर-19 आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता व फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की 18 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया तथा दोनों खेलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की 13 खिलाड़ी छात्राओं आंचल, सिमरन, वंदना, कनिष्का,अंजली, चंद्रकांता, संगीता, नेहा, ईशा, कल्पना और विशाखा का चयन राज्य स्तरीय हॉकी व फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ। हॉकी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया व फुटबॉल में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ लोक नृत्य में भी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार सिरमौरी नाटी करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय के लोक नृत्य दल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया उपरोक्त शानदार प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने आशा जताई के कम से कम 8 खिलाड़ी छात्र व छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अवश्य ही चयनित होंगे। वहीं, मानपुर देवड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने इन सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष विक्रम तोमर एसएमसी सदस्य हरविंदर सैनी, मिलख राज, राजेंद्र, रामकुमार आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close