हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति)
पांवटा साहिब के बातापुल स्थित एवीएन रिसोर्ट में नंज फार्मा कंपनी के फैमिली फंक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कंपनी के चेयरपर्सन लखविंदर पाल सिंह पूरी रहे। उनके साथ एमडी मनमीत सिंह और उनके परिवार ने भी शिरकत की। मुख्य द्वार पर अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। और सभी बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए। कंपनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि उनके कर्मचारियों के सहयोग ओर मेहनत के बिना कंपनी चलाना संभव नहीं है। कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी का समान सहयोग है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि कंपनी समाज सेवा में भी बेहतरीन कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा और खेल सहित बच्चों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।
उन्होंने बताया कि कंपनी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है, जैसे कि रक्तदान शिविरों का आयोजन, जागरूकता कार्यक्रम आदि। कहा कि नंज मेड साइंस फार्मा एक तेजी से बढ़ती भारतीय स्वास्थ्य सेवा कंपनी है। जिसकी जड़ें कनाडा से जुड़ी हैं और यह भारत में गुणवत्तापूर्ण दवा और स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है। अंत में लखविंदर पाल सिंह पूरी ने कार्यक्रम में आए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहर की कई नामी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में पहुंची।
GIPHY App Key not set. Please check settings