सुजानपुर में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित

हिमवंती मीडिया/हमीरपुर 
सुजानपुर में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि वह पहली बार 18 साल पहले प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के साथ इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाते शामिल हुए थे। तब से लेकर आज तक यह संस्था लगातार अपने पथ पर आगे बढ़ रही है और हर वर्ष इस कार्यक्रम के दायरे में विस्तार होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और सैनिकों को सम्मान के लिए जिस तरीके से यह संस्था, हमारे साथी और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, उनके पुत्र अभिषेक राणा और उनके सहयोगी काम कर रहे हैं, वह अपने आप में अद्भुत है, प्रशंसनीय है। हमेशा समाज और राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानने वाले लोगों को यह सम्मान देना हमारे लिए भी गौरव की बात है। हमारी सरकार में महिलाओं को सम्मान देने और सशक्तिकरण करने के लिए हमने कई योजनाएं चलाई। मातृशक्ति की शिक्षा से लेकर प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए हर प्रबंध किए। लेकिन सुख की सरकार ने सब पर ताला जड़ दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में सेना और महिलाओं का सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उनका योगदान अतुलनीय है। चाहे ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाकर  सेना के आत्म बल को आसमान तक पहुंचाना हो या महिलाओं के सम्मान के लिए अनगिनत योजनाएं चलाकर उनको सशक्त करना। यह भावना सिर्फ नरेंद्र मोदी ही प्रदर्शित कर सकते हैं। देश में महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री ने किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश भर में दस  हजार से ज्यादा फार्मर प्रोडक्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) बनाए। ड्रोन सखी जैसे योजनाएं चलाकर महिलाओं में आत्म बल और आत्म अभिमान का जो भाव भरा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 18 से 60 साल की मातृशक्ति को ₹1500 रुपए हर महीने देने की गारंटी देकर एक पैसा नहीं दिया। कुछ दिन पहले बड़सर में मुख्यमंत्री आए थे एक वीडियो मैंने देखा एक व्यक्ति अपने बिस्तर के साथ आया था लेकिन मुख्यमंत्री उनसे मिले तक नहीं। जब तक मुख्यमंत्री लोगों से मिलेंगे नहीं तब तक उनका दुख दर्द कैसे समझेंगे? आज प्रदेश में चारों तरफ अराजकता है, हाहाकार है और मुख्यमंत्री अपने प्रचार तंत्र के माध्यम से अपने झूठ के माध्यम से यह साबित करना चाहते हैं कि सब कुछ सही है। मुख्यमंत्री जी अपनी आंखें खोले और प्रदेश के हाल देखें कि उन्होंने प्रदेश को कहां पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close