भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन

हिमवंती मीडिया/बद्दी 
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, संजीव कटवाल, राजेश ठाकुर,संजय ठाकुर, डेजी ठाकुर, वंदना योगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पहला सत्र युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, ट्राइबल, अल्पसंख्यक और ओबीसी मोर्चा रहा। इस प्रकार जो सात मोर्चे हैं उन मोर्चों को चाक चौबंद करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा हमारा विचार उसका विस्तार करने की योजना को लेकर हमारा पहला सत्र संपन्न हुआ है।  दूसरे सत्र में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग का एक बड़ा प्रशिक्षण वर्ग हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि 3 साल पहले झूठ, फरेब और धोखे का एक आवरण ओढ़कर सत्ता में कांग्रेस पार्टी आई और तीन साल से उन्होंने बेरोजगार युवकों, हमारी बहनों माताओं को बुरी तरह से त्रस्त किया एवं ठगा। प्रदेश की 15 लाख बेरोजगार युवा जिसको 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वायदा इन्होंने पहली कैबिनेट में किया था और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की बात की थी, आज एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख पदों को समाप्ति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। 2000 से अधिक संस्थानों को बंद करने का काम इस सरकार ने खूब जोर से किया। यानी रोजगार के अवसरों को पूरी तरह से समाप्त किया, 28 लाख बहनें आज भी 1500 महीना की इंतजार कर रही।
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा कभी भी राष्ट्रीय विरोधी ताकतों को स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति ‘शून्य-सहिष्णुता’ की नीति अपनाती है और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों का भंडाफोड़ हो चुका है और वे एक-एक करके धराशायी हो रही हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने इन झूठी गारंटियों के पहाड़ खड़े करके जनता से वोट हासिल किए और अब सरकार बनने के बाद वादों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अभी तक प्रदेश के सभी वर्ग इन गारंटियों का पूरा होने का इंतजार कर रही है, यह सरकार केवल मात्र जनता को धोखा देने का काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार वित्तीय संकट के कारण कर्मचारियों को वेतन और ठेकेदारों को उनके किए गए कार्यों का भुगतान तक नहीं कर पा रही है, जिससे राज्य में विकास कार्य ठप हो गए हैं। इस बार विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस पार्टी को इस बात पर घेरा जाएगा। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को “धोखेबाज और झूठी सरकार” बताया, जिसने जनता का तिरस्कार किया है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मुनीश अख्तर बिलासपुर, इंदु ठाकुर, शालिनी उपाध्याय, ऊषा संदीप सचदेवा, तरसेम कुमार, नरेंद्र दीपा,राज संधू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close