जुन्गा की दो छात्राएं हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएगी अपना दमखम

हिमवंती मीडिया/शिमला 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की दो छात्राएं भूमिका और प्रिंयका हॉकी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। शारीरिक शिक्षिक रमा देवी ने बताया कि हाल ही में ऊना जिला के सलोह में संपन हुई राज्य स्तरीय अंडर 14 (मेजर गेम्स ) हॉकी  प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की आठ छात्राओं भूमिका, प्रिंयका, मुस्कान, मानसी, कनिका, समृद्धि, मधु और साक्षी ठाकुर ने भाग लिया था। जिसमें खेल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने पर भूमिका और प्रिंयका का चयन राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय  हॉकी प्रतियोगिता में शिमला जिला की टीम उप विजेता रही है।

प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने दोनों  छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एसएमसी प्रधान पवन कुमार और अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षिका रमा देवी को दिया है जिन्होने दिन रात छात्राओं से  मेहनत करवाकर यह मुकाम हासिल किया है। पवन कुमार ने कहा कि इस  विद्यालय से दो  छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता  के लिए होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close