हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
भाजपा पांवटा साहिब और गिरिपार -आंजभोज मंडलों की संयुक्त बैठक भाटिया पैलेस पांवटा साहिब में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री , विधायक सुखराम चौधरी और जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा का असली बल उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बैठक में भाजपा की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान बूथ विवरणिका का विधिवत विमोचन किया गया और जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि बूथ ही पार्टी की असली शक्ति केंद्र है।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा और संगठन विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा हुआ एक आंदोलन है।बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के साथ एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा की पहचान ही अनुशासन, निष्ठा और समर्पण है और यही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।
