हिमवंती मीडिया/पावटा साहिब
पावटा साहिब के राम लीला मैदान में दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद हुए। दशहरे के अवसर पर भगवान राम की भव्य यात्रा निकली।
उसके बाद रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का परचम लहराया। वही उपस्थित सभी लोगों ने श्री राम का राजतिलक किया। इसी के साथ पिछले कई दिनों से चल रही रामलीला का भी विधिवत्त रूप से समापन किया हुआ।
