हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय जी महाविद्यालय, पांवटा साहिब के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ने स्थापना दिवस का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने सामाजिक सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वस्ति वंदना प्रस्तुत की। प्रोग्राम अधिकारी डॉ. अरुण डफ्रैंक ने एनएसएस की भूमिका और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पंहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा और सोलो डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ. जगदीश चौहान, डॉ. डी.एस. तोमर, वरिष्ठतम संकाय सदस्य प्रो. सुलक्षणा शर्मा डॉ. दीपाली भंडारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन प्रोग्राम अधिकारी प्रो. प्रतिभा चौधरी के धन्यवाद भाषण और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। प्रो. प्रतिभा चौधरी ने प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और छात्रों को इस कार्यक्रम में सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन और सामाजिक गतिविधियों में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया।