हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

शिलाई क्षेत्र को पांवटा साहिब से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे 707 पर कच्ची ढांक में धंसने के कारण प्रशासन ने आज शाम तक भारी वाहनों की आवा – जाही पर रोक लगाई है। यह फैसला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालातों को देखते हुए लिया है। इस दौरान एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि कच्ची ढांक, राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सड़क की मरम्मत एवं बहाली का कार्य प्रगति पर है।

सुरक्षा कारणों से प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक अथवा आज शाम तक इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगा। हल्के वाहन आवश्यक सावधानपूर्वक निकल सकते हैं or मार्ग पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं। सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध है कि धैर्य व सहयोग बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का जरूर पालन करें।