नगर पंचायत संगडाह की प्रस्तावना को लेकर आम जनता से आपतियाँ व सुझाव आमंत्रित:- उपायुक्त

हिमवंती मीडिया/नाहन

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुरूप संगडाह क्षेत्र को बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत संगडाह के रूप में घोषित किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए संबंधित क्षेत्र की आम जनता व हितधारकों से आपतियाँ एवं सुझाव मांगे गए है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव के संबंध में आपतियां अथवा अपने सुझाव 21 अगस्त, 2025 तक लिखित रूप में उपायुक्त कार्यालय अथवा संबंधित उपमंडलाधिकारी या खंड विकास कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे स्थानीय नागरिक प्रस्तावित प्रशासनिक परिवर्तन पर अपनी राय दे सकते है। उपायुक्त ने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी आपतियाँ एवं सुझाव प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close