हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

किड्स पैराडाइज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने भाग लिया। इस दिन सभी बच्चे यूनिफार्म पहन कर स्कूल परिसर में पहुंचे। सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस की कैप और हाथ में बैंड पहनकर साथ ही राष्ट्रीय झंडा लेकर आए।

बच्चों ने सीट पर राष्ट्रीय झंडे बनाकर कलर भरे और बच्चों को झंडे के तीन रंगों की क्या महत्वत्ता होती है उस बारे में भी जानकारी दी। बच्चों ने संदेशे आते हैं गाने पर नृत्य किया और एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की जिसमें की बच्चों ने बहुत ही सुंदर किरदार निभाया। अंत में सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की क्या महत्वत्ता है इस विषय में जानकारी। अंत में सभी बच्चों को लड्डू बांटे गए।