हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
रविवार को श्री सनातन धर्म सभा के द्वारा पावँटा साहिब के सभी मन्दिरो के प्रबंधकों व पुजारियो तथा धार्मिक संस्थानों की विशेष बैठक का आयोजन गीता भवन मन्दिर में किया गया। जिसमे श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ने बताया कि बैठक मे सर्वसमिति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व है और इस दिन मन्दिरो के प्रबंधकों व पुजारियो से निवेदन है कि अपने अपने मन्दिरो पर सुंदर व्यवस्था करे।
वही श्री वामन द्वादशी पर भी पालकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा 4 सितंबर 2025 दिन को शिव मन्दिर, बद्रीपुर, पावँटा साहिब से शुरू होकर अग्रसेन चौक, भगवान परशुराम चोक से श्री विश्वकर्मा चौक से गीता भवन मन्दिर, मुख्य बाजार, भगवान बाल्मीकि चौक से यमुना घाट, श्री राधा कृष्ण मन्दिर पहुचेगी। उसके बाद यमुना में भगवान जी के पालनो को नोका विहार व विशेष आयोजन करवाया जाएगा। इसके बाद भण्डारे की व्यवस्था होगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings