हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब पेसिफिक इन होटल में रोटरी क्लब की विशेष बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान अंशुल गोयल ने की। बैठक में महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने पिछली बैठक की कार्यवाही को सभी के सामने पढ़कर सुनाया। बैठक में कई निर्णय लिए और इंस्टॉलेशन में जिन मेंबर्स ने सहयोग किया था उनका भी धन्यवाद किया। 3 अगस्त को राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में रोटरी क्लब के द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो कि शाम 7:00 बजे शुरू होगा। वही रोटरी क्लब के द्वारा पोंटिका इरोटिक कंपनी में ब्लड डोनेशन कैंप 5 अगस्त को लगाया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने आग्रह किया है कि इस केंप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।
10 अगस्त को रोटरी के द्वारा टी प्लांटेशन जमुना पार्क में 8,30 बजे पौधारोपण किया जाएगा। 15अस्पताल को सिविल अस्पताल में पांवटा साहिब में फल व 20 चादरे दी जाएगी। ताकि अस्पताल के मरीजों को कोई परेशानी न हो। बैठक में क्लब के प्रधान अंशुल गोयल, अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, महासचिव अरुण शर्मा, प्रवेश सबलोक. रिपु दमन सिंह कालरा, सुमेश वर्मा,राकेश रहल,अतुल अग्रवाल, रक्षित, अभय बंसल, रवि दीप सिंह, अभय शर्मा, महेश खुराना, जीके शर्मा, निपुण डांग, अभय शर्मा, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings