हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नत्थीमल वर्मा की अध्यक्षता में विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदारपुर में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति की परंपरा के अनुसार आगामी 27 जुलाई 2025 (रविवार) को हरियाली तीज के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
हरियाली तीज के अवसर पर समिति द्वारा महिलाओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता, बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता, लोक गीतों का गायन, झूले और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारिणी के सदस्य सर्वशक्ति भटनागर, गजेन्द्र उपाध्याय, दीन दयाल, देवेन्द्र चौबे, वी डी शर्मा, बसन्त सैनी, भीष्म सिंह, राजेश शर्मा, रणबीर सिंह, कामेश्वर सिंह चौहान, शैलेन्द्र पांडेय, नत्थीमल वर्मा, डॉ संजीव गुप्ता, अतुल रस्तोगी और राजकिशोर त्यागी आदि उपस्थित रहे।
