हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति)
सोमवार शाम ज्ञान चौहान ( सेवानिवृत ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज हिमाचल) की अगुवाई में लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस वार्ता की गई। जिसमें क्षेत्र के कई अहम मुद्दों को उन्होंने मजबूती से उठाया। गौर हो कि पांवटा साहिब में जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। पांवटा साहिब क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं ओर विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कल 18 जुलाई को गोयल धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक संगठन का निर्माण किया गया जिसका नाम “श्री पांवटा साहिब विकास मंच” रखा गया l इस संगठन की कमान बतौर अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग हि. प्र. (सेवानिवृत) संभालेंगे l संगठन की अंतरिम कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार किया गया: ज्ञान सिंह चौहान – अध्यक्ष, राम लाल शर्मा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार मनिंदर सिंह – उपाध्यक्ष, सुदामा शर्मा – संगठन सचिव,पंकज नेगी – सह सचिव, रविंद्र ठाकुर एडवोकेट- मीडिया प्रभारी, बहादुर सिंह चौहान- सोशल मीडिया सहायक, अनिल तोमर – कोषाध्यक्ष सलाहकार समिति सदस्य 1. कर्म सिंह ठाकुर 2. संत राम शर्मा 3. सरदार गुरमीत सिंह 4. राकेश चौहान नारी शक्ति दल विंग: बबिता परमार – अध्यक्ष नरेन्दर पाल कौर- उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य 1 गुरमेज़ सिंह 2. अनिल राणा 3. विक्की चौहान 4. अरुण चौहान यह भी तय किया गया कि सबसे पहले क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता के साथ मीडिया में उठाया जाए। वहीं सोमवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कमेटी ने क्षेत्र की खस्ता सड़कों की हालत को उजागर किया। ज्ञान चौहान ने कहा कि सरकार तो इस ओर ध्यान नहीं दे रही है मगर विपक्ष भी गहरी निंद्रा में सोया है। उन्होंने मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उपायुक्त सिरमौर से विनम्र निवेदन किया कि पांवटा साहिब से आंजभोज का दौरा कीजिए मगर मूव साथ लेकर आएं क्योंकि इस क्षेत्र में गड्ढे में सड़क है या सड़कों पर गड्ढे समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कि हमारी कमेटी निरंतर जनहित के मुद्दों को उजागर करेगी और सरकार तथा विपक्ष की नाकामी पर भी सवाल उठाएगी। इस दौरान उन्होंने अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।
GIPHY App Key not set. Please check settings