हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइज स्कूल में रेनी डे मनाया गया। इस दिन सभी नन्हे मुन्हे बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर स्कूल परिसर में पहुंचे। सभी बच्चे अलग अलग रंग की छतरी लेकर भी आए थे ओर बच्चों ने छतरी के साथ खूब आनंद लिया। स्कूल के परिसर में छतरियों के साथ बच्चे खुश नजर आए।
बच्चों ने कागज की नाव बनाकर पानी में नाव चलाई तथा बारिश का भी खूब मजा लिया। वही प्ले तथा नर्सरी क्लास के बच्चों ने चक धूम चक धूम गाने पर नृत्य किया। इसी तरह ठीक यूकेजी तथा एलजी के बच्चों ने भी बरसो रे मेघा मेघा गाने पर और अंब्रेला डांस किया। बच्चों ने आज के दिन बहुत ही आनंद लिया। बच्चों ने भुनी हुई मक्की खाई और अंत में बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए।
GIPHY App Key not set. Please check settings