केवल सिंह पठानिया ने राज्य में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर सीएम से की चर्चा

हिमवंती मीडिया/धर्मशाला

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राज्य में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के साथ चर्चा की तथा हिमाचल प्रदेश राज्य सैवानिवृत अर्ध सैनिक समन्वय समिति एवं कल्याण संघ की ओर से मांग पत्र भी सौंपा। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भारतीय सेना, नौ सेना तथा वायु सेना के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है जबकि सेवानिवृत अर्ध सैनिक बल के जवान भी इसी तरह के अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के परिपेक्ष्य में सैनिकों तथा अर्ध सैनिकों की अहम भूमिका है तथा दोनों ही विंग अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की बलिबेदी पर अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान देने में अर्ध सैनिक बलों की संख्या सैनिकों के बराबर है।

राज्य में सेवारत तथा सेवानिवृत सैन्य कर्मचारियों की संख्या 15 लाख के करीब है जबकि अर्ध सैनिक बलों की संख्या 11 लाख के करीब है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल अधिनियम के तहत अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के साथ विस्तार से चर्चा की गई तथा मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में उपयुक्त कदम उठाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अर्ध सैनिक बलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारतीय तिब्बत सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, असम राइफल्स इत्यादि अर्ध सैनिक शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य अर्ध सैनिक समन्वय एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तथा उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त करते हुए अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन के लिए तत्परता के साथ कार्य करने का आग्रह किया है ताकि अर्ध सैनिक बलों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close