हिमवंती मीडिया/शिमला
डिग्री कॉलेज चायल-कोटी में बीए और बीकॉम के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या दीपशिखा भारद्वाज ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को कॉलेज में संचालित पाठयक्रमों की जानकारी दी तथा शैक्षणिक सत्र के दौरान आयोजित की जाने वाली विविध गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने और पढ़ाई में परिश्रम करने व विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रो0. अमृत मेहता ने विद्यार्थियों को चॉयस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) से परिचित कराया तथा विषय चयन की प्रक्रिया बारे जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को एनएसएस बारे, प्रो0 हरिंदर ठाकुर ने खेल गतिविधियों एवं रोवर एंड रेंजर तथा डॉ0. बोबिजा शर्मा ने महिला क्लब एवं रेड रिबन क्लब की गतिविधियों बारे जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भी डॉ0. बोबिजा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी आचार्यगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
