केवल पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्राउट क्लस्टर के लिए 3.03 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने वन विभाग को करेरी के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने तथा राजस्व विभाग को कालापुल में निर्माणाधीन विश्राम गृह का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त असुरक्षित भवनों का सर्वेक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक का संचालन एडीसी विनय कुमार ने किया और उन्होंने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, उपनिदेशक मत्स्य राकेश, सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विशाल जसवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बी.एस. ठाकुर, कार्यकारी जिला कल्याण अधिकारी मंजुल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास एन.सी. नेगी, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings