हिमवंती मीडिया/मनाली(रमेश कँवर)
महिला आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद विद्या नेगी पहली बार मनाली पहुंची। मनाली में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओ और महिलाओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। मनाली पहुंचते ही सबसे पहले वह हिडिंबा मंदिर में शीश नवाने पहुंची। उन्होंने माता हिडिंबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओ और महिलाओ ने उन्हें फूल मालाओ से लाद दिया।
इस अबसर पर उन्होंने कहा की वे प्रदेश की महिलाओं की उमीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। नेगी ने कहा की सबसे पहले उनकी प्राथमिकता महिलाओं के विरुद्ध उन लंबित मामलों के निवटारा करने पर रहेगी जो लम्बे समय से लंबित पड़े हुए हैं।इसके अलावा अगर जरुरत पड़ी तो नीति और नियम को बदलने की सिफारिश सरकार को आयोग द्वारा दिया जायेगा।
GIPHY App Key not set. Please check settings