पारछु पुल के पास नियंत्रित ढंग से जल निकासी का कार्य प्रगति पर:- उपायुक्त

हिमवंती मीडिया/मंडी
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि सरकाघाट-धर्मपुर के मध्य पाड़छू पुल के पास भारी बारिश के कारण हुई जल भराव की स्थिति को लेकर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ ही सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का निर्माण कार्य कर रही कंपनी व अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए जल निकासी का कार्य चल रहा है। भारी बारिश के कारण गासिया माता मन्दिर के समीप भारी मात्रा में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण मंदिर परिसर तक पानी पहुंच गया। साथ ही इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भी अचानक गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सरकाघाट, एसडीएम धर्मपुर, डीएसपी सरकाघाट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा निर्माण कार्य में लगी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। प्रशासनिक अमला सुबह से ही घटनास्थल पर तैनात है और निरंतर निगरानी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पानी की निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, और यह कार्य पूर्ण सावधानी से तथा नियंत्रित तरीके से किया जा रहा है, ताकि नीचे की ओर बसे क्षेत्रों में किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय व कार्य करने वाली कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी की निकासी अत्यंत सतर्कता और सुनियोजित ढंग से की जाए। सभी आवश्यक मशीनरी और संसाधन मौके पर तैनात कर दिए गए हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है। इस स्थल पर कार्य कर रही कम्पनी पर वन विभाग व पर्यावरण नियंत्रण विभाग द्वारा जुर्माना भी लगाया गया है। उपायुक्त मंडी ने बताया कि इस मसले पर आवश्यक दिशा निर्देश व नोटिस कार्यान्वयन एजेंसी को बीते महीने से दिए गए हैं, जिससे वे इस साइट पर तकनीकी तौर पर कार्य कर रहे हैं। ज़िला प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यान्वयन एजेंसी के कार्य को सुचारू करवा रहे हैं। साथ ही हर माह प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ विभिन्न जन समस्याओं के निवारण के लिए समीक्षा भी की जा रही है, जिससे कई सकारात्मक परिणाम निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यान्वयन एजेंसी को यह भी आदेश दिया गया है कि हर जन समस्या को समयबद्ध तरीके से निपटाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close