राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया समापन

हिमवंती मीडिया/शिमला
राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद व्याख्यानों की 60 वीं वर्षगांठ के दूसरे दिन पर अनेकों सत्रों का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया गया यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने दी। पिछले कल इस सम्मेलन में 5 सत्रों का आयोजन किया गया था और आज 4 और सत्रों का आयोजन किया गया, पहला सत्र नितिन गोखले एवं तमिलनाडु  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने भारत की सुरक्षा, सीमाओं की संप्रभुता से लेकर साम्यता की शक्ति तक विषय पर आपका वक्तव्य रखा, पांचवे सत्र में डॉ गजानन डांगे और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने मिट्टी से आत्मा तक : आत्मनिर्भर भारत हेतु सतत् ग्रामीण विकास पर अपने विचार सांझा करे। पांचवें सत्र में जे नंदकुमार एवं डॉ गुरु प्रकाश पासवान ने भारत की सुरक्षा, सीमाओं की संप्रभुता से लेकर सभ्यता की सख्ती तक पर वक्तव्य लिखा। कर्ण ने बताया कि ऐसे आयोजन से जहां भारत की विविधता का दर्शन होता है वहीं भारत के सभी प्रांत से आए प्रतिनिधियों से उनके प्रदेश की राजनैतिक और सामाजिक चिंतन से राष्ट्र की समग्रता से विकास की ओर सकारात्मक कदम बढ़ाएगा और जल्द ही राष्ट्र इंडिया से भारत बनेगा।
उन्होंने कहा कि अगर पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान हैं तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद में है। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की भी विस्तृत चर्चा की गई जिसके भारतीय उद्देश्य को भी सांझा किया गया जिसमें भारत के तीन उद्देश्य रहे जैसे सैन्य, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक। सैन्य उद्देश्य में पाकिस्तानी सेना को संदेश भेजना, राजनीतिक: पाकिस्तान में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं और मनोवैज्ञानिक उद्देश्य आतंकवादियों के संगठनों का आत्मविश्वास तोड़ना। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिनदयाल उपाध्याय 3 इन 1 थे, लीडर, विचारक, चिंतक। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद एक विचार है और प्रत्येक भारतीय इस विचारधारा से जुड़ा है इसी विचार पर मोदी सरकार की सभी योजनाएं चल रही है। इस उपलक्ष पर नड्डा ने अंत्योदय पर अपना फोकस रखा और बताया कि आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले है, 80 गरीबों को राशन मिल रहा है और 12 करोड़ टॉयलेट्स का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बन चुके है और 3 करोड़ और बनने जा रहे है और इनमें से 75% मलकियत महिलाओं के नाम है। इस सम्मेलन में विधायक राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा,मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कमल शर्मा, आकाशदीप जरियाल, सीमा ठाकुर, सपना कश्यप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close