हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब

रोटरी पावंटा ने महिला शक्ति को सशक्त करने के लिए एक ओर सराहनीय कार्य किया है। यह कार्य रोटरी पावंटा के प्रधान महेश खुराना ने अपनी टीम के साथ मिलकर “नवरात्रि रोटरी संग” नामक प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस कार्य क्रम में रोटरी की पूर्व प्रधान सुनीता शर्मा ने स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत की। बता दे कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकारी स्कूल की 9 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। जिसमें गवर्नमेंट स्कूल बहराल की 3 छात्राएं 2 गवर्नमेंट स्कूल पुरुवाला की छात्राएं और 4 छात्राएं गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल पावंटा की छात्राएं रही। साइकिल प्रदान कर छात्राओं के हौंसले और ज्यादा बुलंद हो गए और उनके अंदर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर कुछ कर दिखाने का जुनून भी दिखा।

इस दौरान रोटरी पांवटा के प्रधान महेश खुराना ने बताया कि रोटरी पावंटा इस प्रोजेक्ट को हर साल करेगा। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपनी खुद की पहचान बनानी है ताकि वो खुद समाज में बदलाव लाकर पूरे महिला वर्ग को उचित स्थान दिलाएं। उन्होंने बताया कि रोटरी समय समय पर ऐसे कार्य करता रहता है जो महिलाओं के उत्थान के लिए काम करते हैं। उन्होंने छात्राओं को ट्रैफिक के नियम का खयाल रखते हुए साइकिल चलाते हुए अपने सपने पूरे करने को प्रेरणा दी। उन्होंने इनरव्हील क्लब की तरफ से हर छात्रा को एक पानी की बोतल भी प्रदान की। कार्य क्रम में मुख्य रूप से बहराल गवर्नमेंट स्कूल से जीवन प्रकाश जोशी, पुरुवाला गवर्नमेंट स्कूल से विशाल रोटरी पावंटा से प्रोजेक्ट चेयरमैन शांति स्वरूप गुप्ता, राकेश रहल, दीपक गोयल, नवीन अग्रवाल, किशोर आनंद, राखी डांग, रिपूदमन कालरा, सुमेश वर्मा, गुरप्रीत शैली, चारुल गोयल, अंशुल गोयल अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings