जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का नरेश चौहान ने किया शुभारंभ

हिमवंती मीडिया/शिमला

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला में 67 वीं जिला स्तरीय वार्षिक अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शिमला जिला के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, योग, टेबल टेनिस, कुश्ती, कुराश और कराटे सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें शिमला जिला के लगभग 62 विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर नरेश चौहान ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में केन्द्रित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

नरेश चौहान ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर अर्शवीर सिंह ठाकुर की माता अमरजीत कौर को सम्मानित किया। अमरजीत कौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता हैं। उन्होंने अर्शवीर सिंह ठाकुर की वीरता एवं उपलब्धि के लिए उनकी माता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नरेश चौहान ने अपनी ऐच्छिक निधि से खिलाड़ियों के े लिए 30 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कृष्णानगर के पार्षदगण, शिक्षा विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close