हिमवंती मिडिया /शिमला
जुन्गा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जुन्गा तथा आसपास की पंचायतों से प्रतिदिन बिजली आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार विद्युत बोर्ड के उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रवासियों को नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बिजली की लाईनों को दुरूस्त करने के आदेश दिए ।
तहसीलदार ने बताया कि बिजली न होने से तहसील कार्यालयों में भू-राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे में बाधा उत्पन्न होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मोबाइल फोन एवं अन्य विद्युत उपकरणों को चार्ज करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसी ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने की स्थिति में फील्ड स्टाफ की कमी के कारण उसे बदलने में कई बार 12 घंटे या उससे अधिक समय लग जाता है।

GIPHY App Key not set. Please check settings