मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर निगम शिमला के ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ अभियान के अंतर्गत अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ परिसर में पौधारोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष नगर निगम शिमला ने अभियान के तहत 5,000 से 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री भी विभिन्न पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनभागीदारी को बढ़ावा देंगे।
GIPHY App Key not set. Please check settings