राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के खिलाड़ियों ने हाल ही में भट्टाकूफर में आयोजित जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी केशव ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र साल्वेशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं वंश, कार्तिक वर्मा और अनिल ने रजत पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। इसके अतिरिक्त मयंक शर्मा ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
शारीरिक शिक्षक नंदलाल शर्मा ने बताया कि आगामी 23 और 24 अगस्त को मनाली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में विद्यालय के यही पांचों खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिला शिमला का नाम रोशन करेंगे।

GIPHY App Key not set. Please check settings