पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत मामला दर्ज..

पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत मामला दर्ज..

सिरमौर जिला के पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना में विरेन्द्र सिंह तोमर पुत्र मदन सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह पांवटा साहिब से सतौन की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर खतैण्ड़ पुल से आगे एक मोड़ पर उसने देखा कि एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिस पर कृष्ण पुत्र देवी चंद, तेजपाल पुत्र राम लाल तथा रणदीप पुत्र करमा, सभी निवासी खोडोवाला, सवार थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटर साईकिल चालक कृष्ण अपनी मोटर साईकिल को बहुत तेज गति से चलाने के कारण अपना नियंत्रण खो दिया । ओर मोटर साईकिल सड़क किनारे बने पैराफिट से जोर से टकराई।

जिसमें तीनो व्यक्तियों को चोटे आई। घायल मोटर साईकिल चालक कृष्ण की इस दुर्घटना मे मृत्यु हो गई। जिस पर पुलिस थाना पुरुवाला मे मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close