जुन्गा की बेटी तनवी बनी चीन में एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक

हिमवंती मीडिया/शिमला

जुन्गा से सटे  डवारू गांव  के  किसान की बेटी डॉ0 तनवी शर्मा ने पड़ोसी देश चीन के शियांजियांग में बतौर एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक के पद पर  अपनी सेवाएं आरंभ कर दी है। गौरव का विषय है कि जुन्गा क्षेत्र से इस पद पर पहूंचने वाली  यह पहली बेटी है जिसने यह मुकाम हासिल किया है। डॉ0 तनवी के पिता वीरेन्द्र शर्मा एक प्रगतिशील किसान है जबकि इनकी माता उषा शर्मा एक सफल गृहिणी है । डॉ0 तनवी की इस उपलब्धि  से समूचे जुन्गा क्षेत्र में एक खुशी की लहर है कि जुन्गा की बेटी चीन  में एक वैज्ञानिक के रूप में हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।

डॉ0 तनवी के पिता वीरेन्द्र ने बताया कि तनवी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही है और वह  अपनी बेटी को एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक बनाना उनका एक सपना था जिसे तनवी ने कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से पूरा किया है। तनवी के माता पिता को दूरभाष पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ0 तनवी ने 12वीं तक की शिक्षा डीएवी सोलन से ग्रहण की। तदोपरांत गारगी कॉलेज दिल्ली से बीएससी और हिन्दू कॉलेंज दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हॉसिल की। इन्होने एस्ट्रोनॉमी में प्रथम वर्ष का प्रोजेक्ट आर्यभटट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल उतराखंड से पूरा  किया जबकि राष्ट्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालय ताईवान से तनवी ने एस्ट्रोनॉमी  में पीएचडी की डिग्री हासिल की है । तनवी के माता पिता को बेटी का इस अद्वितीय उपलब्धि पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close