हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
महाविद्यालय पांवटा साहिब में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. जगदीश चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह डिजिटल लाइब्रेरी लगभग 20 लाख रुपये की लागत से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्थापित की गई है। इसमें 30 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ई-बुक्स, ई-जर्नल्स एवं विभिन्न ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस परियोजना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में लाइब्रेरी कमिटी के कन्वीनर प्रो. मनदीप सिंह गांधी तथा सदस्यों—डॉ. जसवंत सिंह सैनी, डॉ. दीपक, प्रो. प्रीति, प्रो. प्रतिभा, प्रो. चीनू बंसल, प्रो सुनील कुमार एवं डॉ. सुशील तोमर—का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके साथ संवाद कर उन्हें इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
GIPHY App Key not set. Please check settings