राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

हिमवंती मीडिया/राजगढ
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर-इन-चीफ ई. जोगिन्द्र सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जबकि छात्राओं की सरस्वती वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि महाविद्यालय में करीब 548 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि बी.ए. और बी.कॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत तथा बी.एससी तृतीय वर्ष का परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जो संस्थान की बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने ग़ज़ल, हरियाणवी लोकगीत, गिद्धा और पहाड़ी नाटी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य भी विद्यार्थियों के साथ झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छात्र परिषद, एचपीयू युवा उत्सव, एनएसएस और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ई. जोगिन्द्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close