राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में एक कार्यशाला का आयोजन

हिमवंती मीडिया/शिमला 
विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ0 राजेश ठाकुर ने बच्चों को दांत के रखरखाव और जंक फूड के दुष्प्रभाव बारे जानकारी दी। इन्होने बच्चों को बताया कि दांत से जहां मनुष्य के चेहरे की सुन्दरता बढ़ती है वहीं पर स्वस्थ दांत होने से भोजन पाचन प्रक्रिया भी बेहतर बनती है जबकि दांत न होने से पाचन प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डॉ0 राजेश ने बताया कि  मुंह में सांसों की दुर्गंध, केविटी और मसूड़ों की बीमारियों को रोकने के लिए हर व्यक्ति को दिन में  दो बार ब्रुश करना चाहिए ताकि दांत स्वस्थ रहे।
उन्होने बच्चों को दांतों मेे ब्रुश करने की तकनीक बारे भी विस्तार से जानकारी दी तथा समय समय पर दांतो को चैक करवाने की भी सलाह दी। उन्होने बताया कि मीठा खाने के उपरांत तुरंत कुल्हा करना चाहिए ताकि मीठा के कारण दांत खराब न हो। उन्होने बच्चों को जंक अथवा फास्ट फूड इस्तेमाल न  करने की सलाह भी दी। उन्होने  बताया कि जंक अथवा फास्ट फूड मानव शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर के माध्यम से  दांत में लगने वाली विभिन्न बीमारियों और रखरखाव बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ0 मनोज वर्मा, प्रधानाचार्य महेश शर्मा, दंत तकनीशियन राजेश शर्मा, एनडीके कांउसलर प्रवीण शर्मा के अतिरिक्त विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close