हिमवंती मीडिया/चम्बा(कविता एस गौतम)
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी, संयोजक राजेश शर्मा,उपाध्यक्ष शांति गौतम, शिव कौशिक ने चंबा में पत्रकार से दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। गौरतलब है कि चम्बा शहर के ओबड़ी मोहल्ला में एक वरिष्ठ लेखक एवं फ्रीलांस पत्रकार पर कथित तौर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार मुमुक्षु के. ठाकुर ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्रकार द्वारा जारी खुले पत्र के अनुसार, ओबड़ी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति “बॉबी” (सोशल नाम) और उसके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने गुरुवार को उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, जिसे बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से वापस किया गया। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा कथित रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया गया है और पिछले करीब दो वर्षों से रास्ते में मिट्टी और पत्थर डालकर आवाजाही बाधित की जा रही है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी की पत्नी द्वारा उनकी वृद्ध माता (82 वर्ष) और भाभी को फोन पर धमकियां भी दी जाती रही हैं। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष शांति गौतम,संयोजक राजेश शर्मा ने जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और एडीएम चम्बा सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि पत्रकार झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश भी की जा सकती है। प्रशासन से अपील की है कि उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे भयमुक्त वातावरण में जीवन यापन कर सकें।
GIPHY App Key not set. Please check settings