हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
महाविद्यालय पांवटा साहिब में न रेड रिबक्लब द्वारा एड्स (HIV/AIDS) विषय पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य कलाकार, सोफिया अंसारी, श्रेया कपूर, अंशिका, जिज्ञासा, सानिया, प्राची, मोहमद अनीश रहे। इस कार्यक्रम के साथ ही रेड रिबन क्लब की वर्षभर की गतिविधियों का सफलतापूर्वक समापन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रेड रिबन क्लब की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा HIV/AIDS से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह सैनी, सदस्य प्रो. चीनू बंसल, प्रो. तनु चंदेल, प्रो. वंदना कंसल, प्रो. प्रीति, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. दीपक तथा डॉ. सुशील तोमर उपस्थित रहे। इसके अलावा पियर एजुकेटर काव्यांजलि, अनीश रावत, माधव, सुहाना एवं कैंपस एंबेसडर प्रीति चौहान की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सोफिया अंसारी एवं काव्यांजलि द्वारा किया गया। वहीं कैंपस एंबेसडर प्रीति चौहान ने रेड रिबन क्लब की वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव भी साबित हुआ।
GIPHY App Key not set. Please check settings