शिलाई क्षेत्र में पेड़ कटान के मामले को लेकर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने उठाए गंभीर सवाल

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक Baldev Tomar ने शिलाई क्षेत्र में पेड़ कटान के मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पांवटा साहिब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में 300 से अधिक हरे पेड़ों को काट दिया गया, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उद्योग मंत्री और प्रदेश सरकार की शह होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपी ने खुद मीडिया के सामने पेड़ काटने और 25 पेड़ों की अनुमति मिलने की बात स्वीकार की है, इसके बावजूद भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि निजी भूमि पर भी तीन से अधिक पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी जाती, जबकि यहां सैकड़ों पेड़ों का कटान हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वन विभाग के बीओ और गार्ड को निलंबित कर दिया गया है, जिससे यह साफ होता है कि मामला गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे बड़े पेड़ कटान के मामले का ठीकरा छोटे कर्मचारियों के सिर पर फोड़ा जा रहा है, जबकि असली दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। Baldev Tomar ने सवाल उठाया कि जब आरोपी स्वयं पेड़ काटने की बात स्वीकार कर चुका है, तो उसके खिलाफ अभी तक कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close