हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब क्षेत्र के नारिवाला, किशनकोट, मुगलावाला और ज्वालापुर गांवों के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया है ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को बचाने के लिए इनकी रक्षा करना बेहद जरूरी है। लोगों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधते हुए यह संदेश दिया कि जैसे हम अपने भाई की रक्षा का वचन देते हैं, वैसे ही पेड़ों की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई को देखते हुए यह पहल की गई है ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ सके। जानकारी के अनुसार, घुमंतु गुर्जरों की बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए करीब 70 पेड़ों को काटने की योजना बनाई गई थी। इस बात की जानकारी मिलते ही गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर पेड़ों को बचाने का निर्णय लिया। महिलाओं का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए पेड़ों को काटना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होगा। उनका मानना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा भी उतनी ही है। इस दौरान नाथू राम चौहान और महिलाये अधिकतर मौजूद रही।
GIPHY App Key not set. Please check settings