हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
होली मेले के अवसर पर पांवटा साहिब में आयोजित विशाल दंगल का समापन बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। दंगल में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। रोमांचक मुकाबलों के बाद फारुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दंगल का खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने विजेता फारुख को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार और माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं दंगल में उपविजेता रहे विवेक को 31 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। होली मेले के इस दंगल ने पूरे क्षेत्र में खेल भावना और भाईचारे का संदेश दिया।
GIPHY App Key not set. Please check settings