पांवटा साहिब में तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर पांवटा साहिब में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह दिन 1959 में ल्हासा में चीन के क्रूर कब्जे के खिलाफ हुए शांतिपूर्ण तिब्बती जन-विद्रोह की याद में मनाया जाता है।

इस अवसर पर सिरमौर जिले के तिब्बती समुदाय द्वारा पांवटा मुख्य बाजार से एमसी पार्किंग ग्राउंड तक एक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन के माध्यम से भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत के मुद्दे पर समर्थन की अपील की गई। तिब्बती समुदाय की मांग है कि चीन तिब्बती लोगों के वैध अधिकारों का सम्मान करे और अपनी वर्तमान कट्टरपंथी नीति को बदले। वे चीनी सरकार से आग्रह करते हैं कि वे तिब्बत की ज्वलंत समस्याओं के ठोस समाधान के लिए परम पावन दलाई लामा के दूतों के साथ मार्थक बातचीत शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close