हिमवंती मीडिया/राजगढ
बीते एक सप्ताह से राजकीय महाविद्यालय पझौता में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ।समापन समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके पश्चात महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अध्यक्ष नीरज ने मुख्य अतिथि तथा शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ का कार्यक्रम में स्वागत किया। इसके पश्चात प्राचार्या महोदया को विद्यार्थियों ने तीन राष्ट्रीय एकीकरण शिविरों तथा एक राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम व एक अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग तथा झलकें दिखाईं गईं। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अध्यक्ष नीरज ने राष्ट्रीय सेवा योजना पझौता इकाई की वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। इसके पश्चात प्राचार्या डॉक्टर शिवानी शर्मा ने विद्यार्थियों से समाज सेवा के सदगुण को अपनाने के साथ-साथ जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने विद्यार्थियों से रोज एक निश्चित समय योग और व्यायाम को देने का आह्वान किया।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक समय पुस्तकों एवं अध्यापकों से सीखने में बिताने की अपील की। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी के कर कमलों से प्राचार्य महोदिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया। धन्यवाद भाषण राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रकाश शर्मा ने रखा। उन्होंने विद्यार्थियों की वर्ष भर की गतिविधियों में स्वयंसेवी के नाते निभाई गई भूमिका हेतु उनकी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम एवं समय प्रबंधन की खामियां भी गिनवाईं। मंच संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कविता ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
GIPHY App Key not set. Please check settings