वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक राजेंद्र शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक राजेंद्र शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लगभग 35 सदस्यों ने भाग लिया सबसे पहले महासचिव ने पिछले महा हुई सभा की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया जिसे सदस्यों ने अनुमोदन किया इसके पश्चात अध्यक्ष महोदय ने पिछले वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा पटल पर रखा जिसका सदस्यों ने अनुमोदन किया मार्च माह में जिन सदस्यों का जन्मदिन था उन्हें जन्मदिन के उपहार देकर सम्मानित किया गया जैसे डॉक्टर राकेश बेदी पवन कुमार शर्मा अशोक मलिक ए एस भंडारी सी के गुप्ता इसके अतिरिक्त परिषद के वह सदस्य जो पिछले महीना में अपने जन्मदिन की उपहार प्राप्त नहीं कर सके थे उन्हें भी उपहार देकर सम्मानित किया गया जैसे कि आरके जैन इंद्रजीत कौर कमलेंदर सिंह। डी सी वर्मा ने अपने स्वर्गीय पिता अविनाश चंद्र के 6 मार्च को होने वाले जन्मदिन के उपलक्ष में सभी सदस्यों के लिए जलपान का आयोजन किया जिसके लिए सभी सदस्यों ने वर्मा का धन्यवाद किया, इसके पश्चात अध्यक्ष महोदय ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

नई कार्यकारिणी का चुनाव करने के लिए चौधरी कुलवंत सिंह को प्रसाईडिंग अधिकारी नियुक्त करने हेतु श्री नानक सिंह ने प्रस्ताव रखा जिसका कैप्टन पीसी भंडारी ने अनुमोदन किया चौधरी कुलवंत सिंह ने प्रेसिडिंग ऑफीसर का स्थान ग्रहण किया तथा सदस्यों से नई कार्यकारिणी का चुनाव करने के लिए सुझाव मांगे इस। सुंदरलाल मेहता ने राजिंदर शर्मा के नाम का अगले 2 वर्षों के लिए अध्यक्ष पद के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा जिसका सदन के सभी सदस्यों ने एक मत से स्वागत किया तथा अनुमोदन किया। कोई और नाम अध्यक्ष पद के लिए न आने के कारण चौधरी कुलवंत सिंह जी ने राजिंदर शर्मा को अगले 2 वर्षों के लिए वरिष्ठ नागरिक परिषद का अध्यक्ष घोषित किया तथा राजिंन्दर शर्मा को कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव करने का भी अधिकार दिया करतल ध्वनि के बीच राजेंद्र शर्मा ने अध्यक्ष का पद ग्रहण किया तथा सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्यों की अपेक्षाओं पर पूरा उतारने का प्रयास करेंगे तथा शीघ्र ही परिषद की कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का निर्वाचन भी करेंगे सभा में यह भी निर्णय हुआ कि अप्रैल माह से सितंबर तक परिषद की बैठक साइन 5:00 बजे हुआ करेगी अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close